ज़िन्दगी से उन्स है – साहिर लुधियानवी

ज़िन्दगी से उन्स है     उन्स- प्रेम
हुस्न से लगाव है
धड़कनों में आज भी इश्क़ का अलाव है
दिल अभी बुझा नहीं

रंग भर रहा हूँ मैं
ख़ाका ए-हयात में         ख़ाका ए-हयात- जीवन चित्र
आज भी हूँ मुन्हमिक       मुन्हमिक- व्यस्त
फ़िक्रे-कायनात में          फ़िक्रे-कायनात- जग की चिंता
ग़म अभी लुटा नहीं

हर्फ़े-हक अज़ीज़ है          हर्फ़े-हक- सच्ची बात
ज़ुल्म नागवार है
अहदे-नौ से आज भी        अहदे-नौ- नया ज़माना
अहद उस्तुवार है              अहद- बात, वादा
मैं अभी मरा नहीं               उस्तुवार- पक्का
– साहिर लुधियानवी
(संपादक : प्रकाश पंडित)